
1. लेफ्टिनेंट जनरल विवेक कश्यप ने 1987 में भारतीय सेना की 6 लान्सर्स रेजिमेंट में कमीशन लिया।
2. जनरल अधिकारी के पास कमांड और स्टाफ का विविध अनुभव है। उन्होंने अपनी यूनिट, रेगिस्तान में आर्मर्ड ब्रिगेड और स्ट्राईक कोर में आर्मर्ड डिवीजन की कमान संभाली है। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान ब्रिगेड मेजर, कर्नल जनरल स्टाफ और ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ जैसे विभिन्न पदभारो क निर्वाहन किया है। वह भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षक कलास 'बी' और 'सी' भी रह चुके हैं। जनरल ऑफिसर ने ट्रेनिंग कमाण्ड में मेजर जनरल जनरल स्टाफ ट्रेनिंग की नियुक्ति और हेडक्वार्टर सेंट्रल कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्यवहन किया है और 20 अप्रैल 2023 को डायरेक्टर जनरल आर्मर्ड कोर का पदभार ग्रहण किया है। जनरल अधिकारी ने विदेशों में भी विभिन्न प्रकार के पदभार ग्रहण किए है। वह कांगो में सैन्य पर्यवेक्षक और महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के विशेष सहायक थे। इन्होनें संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संचालन शाखा के सैन्य सलाहकार के रूप में भी काम किया है।
3. जनरल अधिकारी नेशनल डिफेंस कॉलेज के छात्र होने के साथ साथ रक्षा सेवा स्टाफ कोर्स, सीनियर कमांड कोर्स और हायर डिफेंस मैनेजमेंट कोर्स भी किया है|
4. उनके पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ साइंस और मास्टर ऑफ फिलॉसफी इन डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी गाजियाबाद से एमबीए की डिग्री और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गांधीनगर से नेशनल साइबर स्कॉलर डिप्लोमा किया है।