युद्ध स्मारक

1.      सुदर्शन चक्र युद्ध स्मारक, एसआई लाइन्स

यह युद्ध स्मारक उन सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने श्रीलंका में भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) के हिस्से के रूप में राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। एसआई लाइन में एक खंजर के आकार का युद्ध स्मारक शहीदों की याद में बनाया गया और इसको ब्लैक स्टोन वॉर मेमोरियल कहा गया ।

   
 

2.      सुदर्शन चक्र युद्ध स्मारक, द्रोणाचल टॉप.

इस युद्ध स्मारक का डिजाइन उत्तरी आयरशायर, स्कॉटलैंड में किल वाइनिंग के युद्ध स्मारक से प्रेरित है। इसमें एक रास्ता बनाया गया है जो केंद्रीय ओबिलिस्क की ओर जाता है।  सेंट्रल ओबिलिस्क के पीछे एक दीवार है जिस पर शहीदों के नाम खुदे हुए हैं।  इस वास्तुशिल्प  का निर्माण 11 इंजीनियर रेजिमेंट द्वारा किया गया था जो परियोजना की अवधारणा, डिजाइन और कार्यान्वयन के लिए पूरी तरह जिम्मेदार थी।