संस्थान/ईस्टाब्लिश्मेंटस
1. योद्धास्थल, भोपाल.
योद्धास्थल ‘अपनी सेना को जानों’ की मुहिम के अंतर्गत ऑडियो-विजुअल अनुभवों की सुविधा प्रदान करता है। जिसमें भारतीय सेना के इतिहास की झलक दिखाई देती है। इस सुविधा के माध्यम से हमारे गौरवशाली संगठन के इतिहास को भोपाल के नागरिको के लिए प्रदर्शित किया जाता है । नागरिको और सेना के बीच संबंध को मजबूत करने और भारतीय सशस्त्र बलों के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए योद्धास्थल एक जीवंत कडी (सेतु) के रूप में कार्य करता है।
2. सुदर्शन चक्र पर्यावरण पार्क और प्रशिक्षण क्षेत्र.
सुदर्शन चक्र पर्यावरण पार्क और प्रशिक्षण क्षेत्र का कार्य 300 एकड़ इलाके और 6.8 किमी परिधि में किया जा रहा है । इसको ईदगाह हिल से आने वाले सीवेज के पानी को शुध्द करके पुनर्चक्रण करने और वर्षा के सतही जल के सरंक्षण करने के लिये और सात कृत्रिम तालाबों के द्वारा वर्षा के जल को संरक्षण करने के लिये इसका विस्तार किया जा रहा है । सुदर्शन चक्र पर्यावरण पार्क और प्रशिक्षण क्षेत्र मे एक पर्यावरण पार्क, गोल्फ कोर्स, टहलने का रास्ता (वॉकिंग ट्रेक) और बच्चो का ईको पार्क शामिल है।
3. पंचजनया ऑडीटोरियम, भोपाल.
भोपाल सैन्य स्टेशन में द्रोणाचल पर स्थित पंचजन्या ऑडीटोरियम में आधिकारिक और औपचारिक बैठक और सम्मेलन करने की सुविधा है। ऑडीटोरियम परिसर विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है तथा इसमे 1176 व्यक्तियो की बैठने की जगह है । इसका उपयोग लेक्चर, डेमो और विभिन्न अन्य सामाजिक और प्रोटोकॉल कार्यक्रम के संचालन के लिए किया जाता है।
4. सुदर्शन चक्र घुडसवारी क्लब- द्रोणाचल.
सुदर्शन चक्र राइडिंग क्लब (एससीआरसी) भोपाल मिलिट्री स्टेशन पर उपलब्ध एक खेल सुविधा है। यह मुख्य रूप से रक्षा कर्मियों के परिवारों / आश्रितों के साथ-साथ एपीएस में पढ़ रहे बच्चों के मनोरंजन और घुडसवारी का अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया है।