उद्देश्य और प्रमुख प्रभावित क्षेत्र

उद्देश्य

आवा की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए पश्चिम कमान आवा ने लगातार बदलते सामाजिक-सांस्कृति, आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए निम्नलिखित उद्देश्य निर्धारित किए हैं:-

(क)    पारंपरिक शिक्षा को बढ़ावा देना, व्यवसायिक क्षमता को प्रोत्साहित करना और परिवारों  और आश्रितों  को कॅम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित  करना।

(ख)    सामाजिक-आर्थिक माहौल के साथ तालमेल बैठाने हेतु  बच्चों और सैनिकों की पत्नियों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का विकास।

(ग)    परिवारों, वीर नारियों, विधवाओं और परिजनों की अविलम्ब शिकायतों का समाधान करना।

(घ)    वैवाहिक दाम्पत्य एवं प्रभावित परिवारों को एकसूत्र में बाँधे रखने के लिए  दामपत्य कलह के मामलों को सौहार्दपूर्ण और न्यायसंगत तरीके से हल करना। 

(ङ)    क्रमबद्ध मार्गदर्शन और व्यावसयिक प्रशिक्षण  के जरिए से हमारे विशेष रूप से सक्षम बच्चों को आत्म निर्भर बनाने लिए आशा स्कूलों का दायरा बढ़ाना।

(च)    परिवारों को साफ और स्वच्छ आवास प्रदान करना। 

(छ)    कारगर तरीकों  की मदद से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की जल्द से जल्द पहचान करना ताकि शीघ्र ही मध्यक्षेप किया जा सके।

(ज)    शहीदों और अपाहिज़ों के परिवारों को समय रहते उनकी बकाया राशि और पेंशन प्राप्त करने में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करना। 

 

प्रमुख प्रभावित क्षेत्र

आवा की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए पश्चिम कमान आवा ने लगातर बदलते सामाजिक-सांस्कृति-आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए निम्नलिखित प्रमुख प्रभावित क्षेत्र  निर्धारित किए हैं:-

(क)     कौशल उद्यमों के माध्यम से परिवारों को सशक्त बनाना।

(ख)     शिकायतों के निवारण के लिए वीर नारियों, विधवाओं और परिजनों से संपर्क करना।

(ग)      शिक्षकों के कौशल विकास सहित ई-लर्निंग और संयुक्त शिक्षा पर पर ध्यान देना।

(घ)      आशा स्कूल के बुनियादी ढाँचे का विकास और सुविधाओं का उन्न्यन करना।

(ङ)     परिवारों का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण सुनिश्चित करना।