
1. भारतीय सेना के जवानों ने गर्व से दुनिया के हर हिस्से में युद्ध लड़ा और अपने खून पसीने के दम पर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवाया । आर्मी ट्रेनिंग कमांड द्वारा मई 2006 में सेना के साथ हिमाचल के लंबे समय तक जुड़े रहने के उपलक्ष्य में अन्नाडेल, शिमला में आर्मी हेरिटेज म्यूजियम की स्थापना की गई थी।
2. भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा 5,000 वर्ष से अधिक पुरानी है। इसकी एक झलक शिमला के अन्नाडेल स्थित आर्मी हेरिटेज म्यूजियम में बेहतरीन ढंग से देखी जा सकती है। विशाल देवदार के पेड़ों के बीच, ग्लेन (शिमला) में स्थित, संग्रहालय सेना की विरासत और परंपराओं का भंडार है और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
3. दर्शनीय विषयवस्तु :-
(क) सेना और राष्ट्र
(ख) भारतीय सेना लोकाचार
(ग) प्राचीन सैन्य सोच
(घ) प्रेरणात्मक सेनानायक
(ङ) वर्दी
(च) झंडे, सैन्य संगीत और बैंड
(छ) वनस्पतियों और जीवों का संरक्षण
(ज) संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना
(झ) शस्त्र और कवच
(ञ) खेलकूद / क्रीड़ा के क्षेत्र में योगदान
(ट) सम्मान और पुरस्कार
(ठ) डाक टिकट संग्रह
(ड़) शिमला की ऐतिहासिक झलकियां
4. समय :- ग्रीष्मकाल (अप्रैल से अक्टूबर)/ सर्दियाँ (नवंबर से मार्च)
(क) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक / सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
(ख) दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक / दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
5. प्रवेश :- मुफ्त।
6. कैसे पहुंचें। संग्रहालय अन्नाडेल, शिमला में स्थित है जो विधानसभा से लगभग 4.5 कि मी दूर है।