साहस और खेलकूद

वंचित बच्चों के लिए एडवेंचर कैंप


राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान (निमास) द्वारा आयोजित 02 फरवरी 2023  को एक एडवेंचर कैंप का आयोजन किया। गजराज कोर के बॉल ऑफ फायर डिवीजन के इस कैम्प में रूपा गाँव के राजेंद्र आश्रम के पांच वंचित बच्चों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य युवा और प्रतिभा शाली, विशेष रूप से वंचितों बच्चों को अवसर प्रदान करना था।

 

 

 

कर्नल मनोज धापोला नेतृत्व में असम राइफल सेंटर के 09 जवानों की बाइक रैली टीम को शिलांग से झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

 

 

 

स्थानीय युवाओं के लिए फुटबॉल मैच


74 वें गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में, खेल भावना को बढ़ावा देने और खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए, गजराज कोर के रेड हॉर्न्स डिवीजन ने दिनांक 12 जनवरी 2023 को हट्टीगोर, उदलगुरी, असम में एक स्थानीय टीम के साथ फुटबॉल मैच का आयोजन किया।

 

 

 

कैप्टन जिंटू गोगोई मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट ट्रॉफी का अनावरण


गोलाघाट, असम के रहने वाले 17 गढ़वाल राइफल के कैप्टन जिंटू गोगोई वीर चक्र की याद वर्ष 2004 से डिब्रूगढ़ में भारतीय सेना द्वारा कैप्टन जिंटू गोगोई मेमोरियल कप, में आयोजित किया जा रहा है।  जिन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान बटालिक सेक्टर में 30 जून 1999 को शहादत प्राप्त की थी। वर्ष फरवरी 2022-23 में डिब्रूगढ़ में भारतीय सेना द्वारा इस टूर्नामेंट का 17वां संस्करण आयोजित किया गया था।

 

 

 

डूरंड कप समापन समारोह का 131वां संस्करण और फाइनल मैच सॉल्ट लेक स्टेडियम, कोलकाता में खेला गया


दिनाक 18 सितंबर 2022 को कोलकाता में मुख्यालय पूर्वी कमान के अन्तर्गत हिमालयन कॉन्करर्स ब्रिगेड द्वारा आयोजित डूरंड कप के 131वें संस्करण का समापन समारोह हुआ।

 

 

 

ईस्ट टेक - रक्षा प्रदर्शनी 2022


"ईस्ट टेक 2022" का आयोजन 07-08 जुलाई 2022 को किया गया। जिसका उद्देश्य नवीनतम स्वदेशी तकनीक को शामिल करके पूर्वी कमान को अपनी परिचालन चुनौतियों से निपटने में सुविधा प्रदान करना था।

 

 

   

 

पूर्वी कमांड ट्रांस थिएटर एडवेंचर एक्टिविटीज (ईसीटीएए) 2022


इन गतिविधियों को 19 टीमों द्वारा 78 दिनों में आयोजित किया गया, जिसमें तीन पर्वतारोहण अभियान (सर्वोच्च 7642 मीटर), 750 किलोमीटर से अधिक के सात ट्रेक, 16500 फीट की ऊंचाई को पार करना, छह घाटी और तीन नदियों के ऊपर राफ्टिंग तथा टूटी फूटी सड़कों पर 1000 किलोमीटर से अधिक के छह साइकिल अभियान शामिल हैं। एक अनोखे नागरिक-सैन्य सहयोग में 15 महिला सदस्यों सहित कई नागरिक प्रतिभागियों ने भी भाग लिया ।

 

   

 

पुर्वी कमान एडवेंचर चैलेंज कप 2022


पुर्वी कमान एडवेंचर चैलेंज कप 2022 का आयोजन 20-21 दिसंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के सियोम वैली में चार टीमों के साथ किया गया था। इसके अन्तर्गत 13 किमी साइकिलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, 11 किमी रनिंग और 15 किमी राफ्टिंग का क्वाडरथलॉन इवेंट शामिल थे। इसमे स्पीयर कॉर्प्स चैंपियन बनकर उभरी।

 

   

 

अमृत महोत्सव मनाना और फिटनेस का संदेश फैलाकर फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना।

 

   

 

एक्टा- 2022: ब्रह्मास्त्र कोर का साइकिलिंग अभियान (झंडी दिखाकर रवाना)


ब्रह्मास्त्र कोर ने 05 नवंबर 2022 को ईस्टर्न कमांड ट्रांस थिएटर एडवेंचर एक्टिविटी (ईसीटीटीएए-2022) को अरुणाचल प्रदेश में अनिनी से रोइंग तक जिसमें  एक अधिकारी, एक सुवेदार और 13 अन्य रैंक के साइकिलिंग अभियान को हरी झंडी दिखाई।  इसके तहत आयोजित की साहसिक गतिविधियों के रूप में टीमों ने  अपने चार दिनों के रोमांचकारी अनुभव के दौरान सड़कों पर  तेजी से चलते हुए दिबांग घाटी और मैजिक  झरनों को पार करते हुए कुल 220 किमी की दूरी तय की गयी ।

 

  

 

विजय दिवस मनाने के लिए आई जी ए आर (पूर्व) द्वारा मोटरसाइकिल रैली

 

स्पीयर कॉर्प्स के तत्वावधान में आई.जी.ए.आर (पूर्व) की असम राइफल्स ने 16 दिसंबर22 को विजय दिवस मनाने के लिए एक मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया। मोटरसाइकिल रैली को कैलाशहर से झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो  अगरतला में समाप्त हुई। मोटर साइकिल रैली में 100 स्थानीय बाइकर्स और 50 असम राइफल्स बाइकर्स ने भाग लिया। उमाकांत स्टेडियम, अगरतला में ब्रिगेडियर विक्रम सिंह गुलेरिया, एसएम, उप महानिरीक्षक, अगरतला सेक्टर, ने रैली का समापन किया। 51वां विजय दिवस समारोह त्रिपुरा के लोगों को समर्पित था जिन्होंने मुक्ति संग्राम के दौरान योगदान दिया था। उप महानिरीक्षक ने (दिवंगत) कैप्टन एस.आर. के पुत्र राजीव चटर्जी को भी सम्मानित किया। चटर्जी (मुक्ति वाहिनी परिवार) जिन्होंने 1971 के युद्ध के दौरान मुक्ति वाहिनी को प्रशिक्षित किया था। 

 

   

 

मिनी मैराथन

74वें गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, गजराज कोर ने 22 जनवरी 2023 को ठाकुरबाड़ी, सोनितपुर जिला, असम के युवाओं के लिए एक मिनी मैराथन का आयोजन किया। इसमें स्थानीय युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई, जो भारतीय सेना के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में खुश थे।

 

 

 

बोरजुली में खेलकूद प्रतियोगिता

 

युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने और उनके रुझान बढाने के लिए, गजराज कोर के बॉल ऑफ फायर डिवीजन ने 04 जनवरी 2023 को बोरजुली हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरजुली में लड़कों के लिए फुटबॉल मैच और लड़कियों के लिए खो-खो मैच का आयोजन किया।

 

 

 

पैंगचेन क्रिकेट प्रीमियर लीग


गजराज कोर के बॉल ऑफ फायर डिवीजन के अन्तर्गत दिनांक 08 जनवरी 2023 को जिम्थांग में 10वीं पैंगचेन क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इस लीग में कुल सात टीमों ने भाग लिया और युवाओं के बीच खेल भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने के अपने लक्ष्य को हासिल किया।

 

 

   

 

यूनिटी फुटबॉल चैम्पियनशिप


गजराज कोर के रेड हॉर्न्स डिवीजन ने 25 जनवरी 2023 को 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के रन अप इवेंट के रूप में असम के कोकराझार में यूनिटी फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया। कोकराझार जिले की स्थानीय फुटबॉल टीमों ने अपनी युवा प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

 

 

उत्तरी सिक्किम में ट्रेकिंग अभियान

 

पूर्वी कमान ट्रांस थिएटर साहसिक गतिविधियों के हिस्से के रूप में, उत्तर पूर्व सिक्किम में 18 सितंबर 2022 को जी.ओ.सी त्रिशक्ति कोर द्वारा एक ट्रेकिंग अभियान को हरी झंडी दिखाई गई थी। जिसमे त्रिशक्ति कोर के सैनिकों की टीम में 5 नागरिक प्रतिभागी शामिल थे और 14 दिनों में 4 दर्रे और 4 पहड़ियों को पार करते हुए 160 किलोमीटर की दूरी तय की गई । 

 

 

 

 

उत्तरी सिक्किम में साइकिलिंग अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।