यूनिट

एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (सेना) कैम्प

सामान्य

एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (सेना) कैम्प की स्थापना अप्रैल 1954 में नेशनल स्टेडियम में की गई। बाद में, इसे नवंबर 1986 में राव तुला राम मार्ग पर वसंत बिहार में स्थानांतरित कर दिया गया। यह कैम्प सेना मुख्यालय, अंतर सेवा संगठनों (आई एस ओ), ऱक्षा मंत्रालय में तैनात/ संलग्न जे सी /ओ आर का प्रशासन संबंधी कार्य देखता है। सेना मुख्यालय और अंतर सेवा संगठनों (आई एस ) में तैनात अफसर भी अऩुशासन एवं प्रशासन के उद्देश्य से सेना मुख्यालय कैम्प की कार्यसीमा में आते हैं। कमांडेंट, सेना मुख्यालय को अफसरों को छोड़कर सेना मुख्यालय में स्थायी रूप से तैनात सभी कार्मिको के लिए स्टेशन कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (सेना) ट्रांसपोर्ट यूनिट ए एस सी

   

संक्षिप्त इतिहास

1.    जी एच क्यू (आई) ट्रांसपोर्ट अनुभाग का गठन 05 जून 1942 को विलिंगटन क्रेसेंट रोड, नई दिल्ली में किया गया। इसे जी एच क्यू दिल्ली को ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराने की भूमिका सौंपी गई। बढ़ती हुई ट्रांसपोर्ट जरूरत के कारण, यूनिट को अपग्रेड किया गया और 1946 में इसका नाम बदलकर जी एच क्यू (आई) ट्रांसपोर्ट कंपनी आर आई ए एस सी कर दिया गया। इसके कुछ समय बाद ही, सेना मुख्यालय (स्वतंत्र) बस सेवा का इस यूनिट में विलय कर दिया गया और इसका नाम बदलकर एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (सेना) ट्रांसपोर्ट कंपनी आर आई ए एस सी कर दिया गया।

2.    आजादी के बाद, यूनिट का नाम बदलकर सेना मुख्यालय ट्रांसपोर्ट कंपनी ए एस सी कर दिया गया। यूनिट को 18 अगस्त 1962 को विलिंगडन क्रेसेंट से धौला कुआं के पास इसकी वर्तमान लोकेशन पर स्थानांतरित कर दिया गया। ट्रांसपोर्ट हैंडलिंग और प्रतिद्धताओं में कई गुना बढ़ोतरी के कारण यूनिट का नाम बदलकर एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (सेना) ट्रांसपोर्ट यूनिट ए एस सी कर दिया गया।

3.    08 अप्रेल 2008 को यूनिट ने आई एस ओ प्रमाणन (आई एस ओ 9001:2008) हासिल किया और इसे 08 दिसंबर 2008 को रक्षा मंत्री  ट्रांफी एवं सराहना प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। इस यूनिट को वर्ष 2010, 2016 और 2023 में सह-सेनाध्यक्ष यूनिट प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया।