सेना ने उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटकों को बचाया।
अचानक हुए भूस्खलन से उत्तर पूर्वी सिक्किम में सड़क अवरुद्ध हो गई और बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों सहित 74 पर्यटक फंस गए। वहां पर मौजूद सैनिकों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और सभी को चिकित्सा देखभाल, भोजन, आवास प्रदान किया। एक रास्ता बनाया और सभी पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।


छात्रों को स्कूल बैग का वितरण
रेड हॉर्न्स डिवीजन ने दिनांक 18 दिसंबर 2022 को विकास विद्यालय हट्टीगोर, उदलगुरी के छात्रों को सेना की पुरानी वर्दी से बने 200 स्कूल बैग की सुविधा प्रदान की। पर्यावरण के अनुकूल बैग (एनजीओ सेवा नीसिम फाउंडेशन) द्वारा उनको एक महान और सम्मानजनक भाव के रूप में दान किए गए थे।

भारतीय सेना ने नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर असम के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ बचाव अभियान शुरू किया।




गजराज कोर ने असम में बड़े पैमाने पर बाढ़ राहत अभियान जारी रखा।
नौ स्थान पूरी तरह बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे थे जैसे -नलबाड़ी, बक्सा, बजली आदि


टेंगा में आग लगने की बड़ी घटना को रोका गया
बॉल ऑफ फायर डिवीजन के सैनिकों ने दिनांक 14 – 15 दिसम्बर 22 की सुबह टेंगा मार्केट, बोमडिला, अरुणाचल प्रदेश में एक बड़ी आग को बुझाया । धधकती आग को बुझाने में सेना और नागरिक प्रशासन को लगभग सात घण्टे लग गए। बॉल ऑफ फायर डिवीजन के सैनिकों द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया से बिना किसी के हता-हत हुए संपत्ति का कम से कम नुकसान होने दिया।

