विविध

कोलकाता के मैदान में बैंड संगीत कार्यक्रम का आयोजन


कोलकाता की आम जनता के लिए पूर्वी कमान के 102वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 30 अक्टूबर 2022 को पोलो खेल मैदान, कोलकाता में सेना सिम्फनी बैंड संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग 2500 लोगों ने प्रसिद्ध सेना सिम्फनी बैंड की मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुनों को सुना।

 

   

 

पानागढ़ मिलिट्री स्टेशन में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान


स्वस्थ घर ,स्वस्थ महिला,पानागढ़ मिलिट्री स्टेशन में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के दौरान 150 से अधिक परिवारों की रक्तहीनता और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई।


   

 

भारतीय सेना ने विभिन्न चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया


उत्तर पूर्व भारत में भारतीय सेना द्वारा विभिन्न चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल और दवाएं प्रदान करने के लिए 06 दिसंबर 2022 को तूतिंग अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज के सीमावर्ती गांव गेलिंग, में इस तरह के एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे 184 ग्रामीणों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही आई जी ऐ आर (पूर्व) संस्थान ने 06 दिसंबर 2022 को नोनी जिले के खोंगसांग गांव में चिकित्सा सह-स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिला अस्पताल के दो नागरिक विशेषज्ञों सहित 4 डॉक्टरों ने परामर्श और उपचार में योगदान दिया। जिसमे 42 महिलाओं और 35 बच्चों सहित 185 व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता दी गई।

 

 

 

 

चिकित्सा और जागरूकता अभियान

गजराज कोर के बॉल ऑफ फायर डिवीजन ने दिनांक 05 जनवरी 2023 को चिलिपम में कोविड-19 खतरे के खिलाफ चिकित्सा शिविर और जागरूकता अभियान का आयोजन किया। महिलाओं और बच्चों सहित 300 से अधिक स्थानीय लोगों को चिकित्सा सहायता और सलाह प्रदान की गई।

 

 

 

तवांग के महाबोधि में चिकित्सा शिविर


बॉल ऑफ फायर डिवीजन ने 21 दिसंबर 2022 को महाबोधि, तवांग में वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए सर्दियों की देखभाल पर केंद्रित एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस चिकित्सा शिविर के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

 

     

 

चिकित्सा और दंत चिकित्सा शिविर


गजराज कोर ने दिनांक 29 दिसंबर 2022 को केंद्रीय संस्थान हिमालयन संस्कृति अध्ययन, दहुंगों गाँव  में नागरिकों के लिए चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 160 से अधिक स्थानीय लोगों को चिकित्सा सलाह, देखभाल, सहायता एवं दवाई प्रदान की गईं।

 

   

 

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओ को याद करने के लिए बैरकपुर सैन्य स्टेशन पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया


भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक गुमनाम योद्धा,सिपाही बिंदी तिवारी की याद में अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन 01 और 02 नवंबर को किया गया। इसमे भारतीय सेना द्वारा नुक्कड़ नाटक, फ्यूजन बैंड और स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित बैरकपुर सैन्य स्टेशन में कई गतिविधियों की गई ।