मोहम्मद बाग क्लब का इतिहास लखनऊ के इतिहास के साथ गहनता से बुना गया है। इसके इतिहास की एक झलक से पता चलता है कि शहर के दिलकुशा पॉकेट में मोहम्मद बाग नाम का एक बाग था। ब्रिटिश शासन ने 1858 में ईस्ट इंडिया कंपनी से सत्ता अधीन कर लेने के उपरान्त लखनऊ छावनी की स्थापना की।
ब्रिटिश सैन्य गैरीसन के अधिकारियों के लिए 04 फरवरी 1899 को मोहम्मद बाग क्लब की स्थापना की गई थी। वर्ष 1947 से क्लब ने सिविल सेवा अधिकारियों और अन्य प्रमुख नागरिकों को अपने सदस्यों के रूप में स्वीकार करना शुरू कर दिया।
लखनऊ में तैनात 238 सेवारत अधिकारी 2352 नागरिक सदस्यों के साथ इस प्रतिष्ठित क्लब के सदस्य हैं।